फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन की कायराना हरकतों से गुस्से में युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
चीन की कायराना हरकतों से गुस्से में युवा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, भोपा। चीन द्वारा भारतीय सैनिकों पर किए गए हमले से क्षेत्र के युवाओं में काफी गुस्सा है। उनका कहना है कि कोरोना वायरस से जूझ रहे भारत को अपने दबाव में लाने की सोचना चीन की बड़ी भूल है। एकता व अखंडता के बूते देश गलवां घाटी का जल्द बदला लेगा।
विज्ञापन

कस्बा निवासी विश्वास मलिक का कहना है कि देश के लिए युवा सरहद पर जाने को तैयार हैं। भारतीय सेना सशक्त है और बहुत जल्द चीन को उसकी इस हरकत का माकूल जवाब देगी। गांव गड़वाड़ा निवासी वंशित शिवाच का कहना है कि भारत कभी भी अशांति की पहल नहीं करता, लेकिन ऐसे देशों को सबक सिखाना अच्छी तरह जानता है। कस्बा निवासी शुभम वत्स का कहना है कि गलवां घाटी में की गई चीन की भूल उसे भारी पड़ेगी। सीमा पर हमारे जवान हौसले के साथ खड़े हैं और सरकार के एक इशारे पर हमारी सेना चीन को कुचलकर रख देगी। शान मौहम्मद का कहना है कि भारत शांति का प्रतीक है, जो कभी किसी विवाद की पहल नहीं करता। गांव अथाई निवासी टीटू कुमार का कहना है कि गलवां घाटी में कायराना हरकत करने वाला चीन समझ ले कि कोरोना के खात्मे से पहले चीन को ही दफन कर दिया जाएगा। कस्बा निवासी रवि धीमान कहते हैं कि अहंकारी चीन का इलाज करने में भारत पूरी तरीके से सक्षम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें