फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेन से भारी सामान गिरने से श्रमिक की मौत

विज्ञापन
यूपी स्टील फैक्टरी में धरने को संबोधित करते भाकियू नेता राजू अहलावत। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
यूपी स्टील नरा में ग्रामीणों का हंगामा, धरना
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मंसूरपुर। नेशनल हाईवे पर स्थित यूपी स्टील में क्रेन से गिरे भारी सामान के नीचे दबने से श्रमिक की मौत हो गई। श्रमिक की मौत से गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने फैक्टरी पहुंच कर हंगामा कर धरना दिया। बाद में मुआवजा और पेंशन के आश्वासन पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव बेगराजपुर निवासी रवि (22) पुत्र सहेंद्र हाईवे पर स्थित यूपी स्टील नरा (इज्जक हैवी इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड) में पिछले कई वर्षों से प्राइवेट श्रमिक था। बुधवार रात रवि अन्य मजदूरों के साथ फैक्टरी में कार्य कर रहा था। क्रेन का तार स्लिप हो जाने के कारण लोहे का भारी सामान उसके ऊपर गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ काम कर रहे उसके गांव के अन्य श्रमिकों ने उसके परिजनों को हादसे की सूचना दी। सूचना पर परिजन अन्य ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे तथा फैक्टरी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रबंधन के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने वह मुआवजा दिलाने को लेकर हंगामा करते हुए धरने पर बैठ गए। भाकियू के मंडल महासचिव राजू अहलावत भी अपने समर्थकों के साथ धरने पर पहुंच गए। वहां उनके नेतृत्व में हंगामा, प्रदर्शन किया गया। उनका कहना था कि फैक्टरी में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है। बाद में फैक्टरी प्रबंधन से हुई वार्ता में मृतक के परिजनों को 10 लाख का चेक देने तथा पत्नी को पेंशन, दुर्घटना बीमा व अन्य आर्थिक सहायता देने को लेकर समझौता हो गया। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया। इस दौरान नीरज पहलवान, वीरेंद्र प्रधान, नंदकिशोर पांचाल, विनय भारद्वाज, एहसान त्यागी, मनोज राठी, मनोज प्रधान, भोपाल सिंह, रामकुमार आदि मौजूद रहे। फैक्टरी की ओर से समझौता वार्ता में यूनिट हेड आर के सिंह शामिल रहे। एसओ मंसूरपुर मनोज चाहल ने बताया कि श्रमिक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।

यूपी स्टील फैक्टरी में मरा श्रमिक रवि। फाइल फोटो- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें