मुजफ्फरनगर : मंसूरपुर निवासी मृतक अर्जुन का फाइल फोटो।
- फोटो : KHATAULI
युवती की मौत से आहत युवक ने दी जान
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। गांव मंसूरपुर निवासी युवक अर्जुन (18) ने गांव के बाहर बाग में पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। वह शुक्रवार सुबह से लापता था। मृतक के जेब से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने एक युवती के बारे में लिखा है कि जब वह जिंदा नहीं रही तो वो जीकर क्या करेगा।
थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शुक्रवार को युवती ने भी जहर खाकर जान दे दी थी। इसी कारण युवक ने आत्महत्या की है। शुक्रवार शाम को थाने पर अर्जुन के भाई रवींद्र ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शनिवार दोपहर अर्जुन का शव गांव के बाहर म्हाड़ी वाली बगीचा में एक पेड़ से लटका मिला। सीओ खतौली आशीष प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलवाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि जेब से बरामद डायरी में अर्जुन ने सुसाइड नोट लिखा है। युवक अपने छह भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसके पिता की दो साल पहले मौत हो चुकी है।