फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल मैदान पर खेती के विरोध में उतरे छात्र और अभिभावक

विज्ञापन
बीडी इंटर कॉलेज खेड़ामुगल में धरना प्रदर्शन करते छात्र व अभिभावक - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। बनारसी दास इंटर कॉलेज खेड़ामुगल में खेल मैदान की जमीन को खेती के लिए प्रयोग किए जाने के विरोध में शनिवार को छात्र और अभिभावक धरने पर बैठ गए। डीएम को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

बीडी इंटर कॉलेज के बाहर प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि कॉलेज की 22 बीघा भूमि खेल मैदान की है। इसका उपयोग खेती में किया जा रहा है। खेल का मैदान न होने के कारण युवाओं को सड़कों पर दौड़ना पड़ रहा है। जहां पर सड़क दुर्घटना का भय बना रहता है। प्रधानाचार्य डॉ. अजय गुप्ता का कहना है कि उनकी नई नियुक्ति हुई है। वह मामले की जानकारी करा रहे हैं। यदि कालेज में खेल का मैदान रहा होगा तो उसको अवश्य छोड़ा जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में अभिमन्यु, सोहनवीर, सोनू, कपिल, माजिद, विनय चौधरी, सुमित, मोहित, प्रवेश, विमल त्यागी, अनमोल, राहुल, ललित कुमार, अमित माणिक आदि मौजूद रहे।

कॉलेज की भूमि को खेती में प्रयोग किए जाने के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें