फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिसंबर से देख सकेंगे मुजफ्फरनगर द बर्निंग लव

Wed, 29 Nov 2017 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
ं पत्रकारों से वार्ता करते फिल्म-मुजफ्फरनगर के निर्माता और अभिनेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर दंगों पर बनी फिल्म मुजफ्फरनगर द बर्निंग लव को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोग एक दिसंबर से अपने सिनेमाघरों में देख सकेंगे। निकाय चुनाव के चलते प्रशासन ने फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगा दी थी। चुनाव परिणाम आने के बाद फिल्म का प्रदर्शन हो सकेगा। यह फिल्म रिलीज होने के बाद से ही विवादों के घेरे में है। फिल्म में खास बात यह है कि फिल्म मुजफ्फरनगर में उन्हीं स्थानों पर शूट की गई है, जहां 2013 में दंगे हुए थे।
विज्ञापन
फिल्म के प्रोड्यूसर मनोज कुमार मांडी, कलाकार देव शर्मा और एकांश भारद्वाज ने बालाजी चौक पर एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि फिल्म मुजफ्फरनगर द बर्निंग लव 17 नवंबर को पूरे देश में रिलीज हो गई थी। निकाय चुनाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने मुजफ्फरनगर और पश्चिम के अन्य जिलों में फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगा दी थी। प्रोड्यूसर मांडी ने कहा कि मुजफ्फरनगर दंगों पर बनी यह फिल्म समाज में आपसी भाईचारे का संदेश देती है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि जब जिला जल रहा था, उस समय कुछ हिंदुओं ने अपने घरों में पनाह देकर मुसलमानों को बचाया। कुछ मुसलमानों ने मस्जिदों तक में हिंदुओं को पनाह दी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सिनेमाघरों में फिल्म एक दिसंबर से प्रदर्शित होगी। मुजफ्फरनगर के ग्रांड प्लाजा में यह फिल्म चलेगी। 200 से अधिक सिनेमाघरों में फिल्म को चलाने की डिमांड है। मांडी ने यह भी बताया कि फिल्म के अच्छे रेस्पांस के बाद इसका पार्ट-टू भी बनाया जाएगा। फिल्म के हीरो देव शर्मा यारियां और हीरोपंती में भी काम कर चुके हैं। दूसरे हीरो एकांश भारद्वाज फिल्म मदमस्त बरखा और प्यारा सा इंडिया में बतौर हीरो काम कर चुके हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोग इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। एक दिसंबर से वह अपने आसपास के सिनेमाघरों में इस फिल्म को आसानी से देख सकेंगे। फिल्म की शूटिंग मुजफ्फरनगर के उन्हीं स्थानों पर की गई है, जहां 2013 में दंगा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें