मुजफ्फरनगर। श्री बांके बिहारी गुणगान महोत्सव में बाबा रसिका पागल के भजनों पर श्रोता झूम उठे। टाउन हाल के प्रांगण में आयोजित महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
तेरी बंसी में बसा है, वेद मंत्रों का प्रचार। फिर वही बंसी बजाने आ जाओ कान्हा एक बार। बांके बिहारी गुुणगान महोत्सव की शुरुआत सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर की।
यज्ञमान विकास बिंदल और मुकेश रहे। मुख्य अतिथि सुनील ग्रोवर, देवराज पंवार, सचिन सिंघल, अरविंद बंसल रहे। बाबा रसिका पागल जी ने भजनों की प्रस्तुति की तो श्रोता झूम उठे। एक के बाद उनके भजनों पर श्रोताओं ने नृत्य प्रारंभ कर दिया।
पूरा माहौल भगवान श्रीकृष्णमय हो गया। बाबा चित्र विचित्र और विष्णु बावरा के भजनों ने भी समा बांध दिया। देर रात तक भजनों पर सैकड़ों लोग एक साथ झूमते रहे।
कार्यक्रम में अमित गर्ग, विकास गोयल, जेपी निम्मी, सचिन करानिया, सुशील गोयल, अमित गुप्ता, मुकेश गुप्ता, सुनील गोयल, अभिनव कुच्छल, संजीव, दिनेश, मुकेश, संदीप गुप्ता मौजूद रहे। राकेेश गुप्ता, प्रदीप, अमित अरोरा, आशीष मित्तल, अमित मित्तल, प्रवीण गोयल, संदीप मलिक, मोनू गोयल, वरुण शर्मा, समकित जैन, तीर्थ गोयल का सहयोग रहा।