मुख्यमंत्री इस बैठक में धरातल की तैयारियों और समीकरण को जानेंगे। विधानसभा के बड़े मुद्दों और चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। सरकार की ओर से चुनाव का दायित्व संभाल रहे कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, प्रभारी मंत्री सोमेंद्र तोमर, राज्यमंत्री केपी मलिक के अलावा रालोद संगठन की ओर से शामली के विधायक प्रसन्न चौधरी भी बैठक में चुनाव के मुद्दे पर चर्चा करेंगे।
मिल के लिए एक माह बढ़ सकता है इंतजार
मीरापुर क्षेत्र का सबसे बड़ा मुद्दा मोरना सहकारी मिल का विस्तारीकरण है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को देखते हुए संभावना है कि विकास की घोषणाएं हो सकती हैं, लेकिन सियासी गलियारों में चर्चा है कि इसके लिए करीब एक माह का इंतजार बढ़ सकता है। चुनाव से पहले भाजपा-रालोद की संयुक्त जनसभा में मिल के विस्तारीकरण की घोषण किए जाने की संभावना है।
बीआईटी में दिनभर की गई व्यवस्था
कासमपुर खोला मार्ग स्थित बीआईटी संस्थान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने दिनभर तैयारी की। एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, एसपी देहात आदित्य बंसल, एसडीएम जानसठ सुबोध कुमार, सीओ जानसठ यतेंद्र नागर, बीआइटी कॉलिज के चेयरमैन डाॅ. अनिल सिंह के साथ बातचीत की। हेलीपैड और पंडाल तैयार किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ. वीरपाल निर्वाल ने भी सभास्थल का निरीक्षण किया।