मुजफ्फरनगर। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार और शामली के रालोद विधायक प्रसन्न चौधरी ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। मीरापुर विधानसभा सीट के चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि गठबंधन के नेता मीरापुर में हर घर तक पहुंचें। बुजुर्गेां, युवाओं और अन्य सभी लोगों से मुलाकात करें।
कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार को सरकार की ओर से सीट का प्रभारी बनाया गया है, जबकि प्रसन्न चौधरी को रालोद ने पार्टी की ओर से प्रभारी बनाया है। एनडीए के नेताओं की मीरापुर में आवाजाही बढ़ गई है। महत्वपूर्ण आयोजन भी मीरापुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किए जा रहे हैं। दोनों जनप्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान मीरापुर चुनाव और शामली व मुजफ्फरनगर के महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया। मुख्यमंत्री ने चुनाव की तैयारियों के विषय में पूछा और जनता के बीच पहुंचकर सरकार की नीतियां और उपलब्धियां बताने की बात कही।