फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ गांवों से निकलेगा योगी आदित्यनाथ का रथ

विज्ञापन
गंगा यात्रा को लेकर खादर के गांव लालपुर के स्कूल में रंगाई करते मजदूर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
आठ गांवों से निकलेगा योगी आदित्यनाथ का रथ
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/मीरापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रथ गंगा यात्रा के दौरान जिले के आठ गांवों से होकर गुजरेगा। दो गांवों में वह जनता से सीधा संवाद भी करेंगे। रामराज के मॉडर्न इंटर कॉलेज में उनकी जनसभा होगी। कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर जिले के प्रभारी मंत्री चेतन चौहान ने अफसरों के साथ रैली स्थल और गांवों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

प्रदेश के कैबिनेट एवं जिले के प्रभारी मंत्री चेतन चौहान ने शनिवार को रामराज में मुख्यमंत्री के रैली स्थल को देखा। सीएम योगी आदित्यनाथ गंगा बैराज से गंगा यात्रा शुरू कर रहे हैं। 27 जनवरी को दिन में एक बजे वह बैराज से रथ पर सवार होंगे। उनका रथ मुजफ्फरनगर जिले के आठ गांवों के अंदर से निकलेगा। दो गांवों देवल और सिकरेडा में वह जनता से सीधे संवाद करेंगे। इसके बाद सीधे रामराज में रैली स्थल पर पहुंच जाएंगे। सीएम के दो बजे रैली स्थल पर पहुंचने की संभावना है। सीएम के कार्यक्रम की तैयारियों में पूरा प्रशासन जुटा है। प्रभारी मंत्री चेतन चौहान के साथ प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा, राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, विजय कश्यप भी मौजूद रहे। इन लोगों ने सभी तैयारियों को देखा। जिला प्रशासन की ओर से डीएम सेल्वा कुमारी जे, एसएसपी अभिषेक यादव सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने बताया कि सीएम की रैली को लेकर पार्टी तैयारी में जुटी है। मंत्रियों और अफसरों के साथ पार्टी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें