फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग से समाज में लाया जा सकता है सकारात्मक परिवर्तन: आर्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने कहा कि योग ही एक ऐसी विद्या है, जिससे समाज में एक सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। योग से व्यक्ति का शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक और अध्यात्मिक विकास होता है। जब व्यक्ति शरीर और मन से स्वस्थ होता है, तो वह समाज के लिए हितकारी होता है।
विज्ञापन

भारतीय योग संस्थान की ओर से उच्च प्राथमिक विद्यालय नंबर दो रामलीला टिल्ला में रविवार को निशुल्क योग साधना केंद्र का उद्घाटन जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर ने किया। उन्होंने ओम ध्वनि और गायत्री मंत्र से योग साधना शुरू कराई। योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने अनुलोम विलोम कपालभाति और भस्त्रिका प्राणायाम कराएं।
पुंडीर ने कहा कि यह योग केंद्र बहुत से लोगों को स्वास्थ्य लाभ देगा। लक्ष्मण सिंह को केंद्र प्रमुख नियुक्त किया। मौके पर प्रवीण कुमार, विपिन कुमार, मुकेश कुमार, नरेश कुमार, मनीष कुमार, आयुष्मान, नीलम राठी, नीरज बंसल का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें