फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग और प्राणायाम से होती हैं बीमारियां दूर: स्वामी कर्मवीर

विज्ञापन
पुरकाजी महर्षि पंतजलि योग विधापीठ में आयुर्वेद कल्पम काढे़ की जानकारी देते स्वामी कर्मवीर - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
योग और प्राणायाम से होती हैं बीमारियां दूर : स्वामी कर्मवीर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। योग गुरु स्वामी कर्मवीर ने कहा कि आयुर्वेद व योग हर बीमारी को दूर करने की सामर्थ्य रखती है। योग व प्राणायाम से बीमारियां दूर हो जाती हैं। मनुष्य को दाल रोटी जैसे शुद्ध भोजन करने चाहिए। उन्होंने कल्पम आयुर्वेद काढ़े का प्रयोग कर महामारी से बचाव करने की अपील की।
विज्ञापन

पुरकाजी गंग नहर पटरी पर स्थित महर्षि पंतजलि योग विद्यापीठ आश्रम में मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में स्वामी कर्मवीर महाराज ने कहा कि पूरा विश्व कोरोना जैसी भयंकर बीमारी से त्रस्त है। जिससे भारत सहित कई देश परेशान हैं। मगर कोरोना से बचने का कोई उपाय नहीं निकला है। उन्होंने बताया कि आयुर्वेद ने काढ़े के रूप में कई औषधियां दी हैं। हमने इम्युनिटी बढ़ाने के लिए आयुर्वेद कल्पम काढ़ा बनाया है। जिसमें 40 जड़ी बूटियां हैं जो शरीर के हर रोग में लाभकारी है। इसके सेवन से शरीर को रोगों से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि काढ़ा रोग प्रतिकारक क्षमता बढ़ाने की दवाई है। काढ़े का सेवन करने से जहां कई बीमारियों से मुक्ति मिल सकती है। वहीं कोरोना जैसी महामारी से भी बचा जा सकता है। उन्होंने योग से शरीर की क्षमता बढ़ने की बात कहते हुए नियमित प्रतिदिन योग व प्राणायाम करने की भी अपील की। इस दौरान बादल तंवर, दीपक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें