छपार। महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद ने कहा कि वह त्यागी ब्राह्मण भूमिहार समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी के साथ हैं। साथ-साथ गिरफ्तारी दी जाएगी। मांगेराम रंगदारी नहीं मांग सकते।
छपार में त्यागी के आवास पर गाजियाबाद के डासना से पहुंचे महामंडलेश्वर ने कहा कि वीडियो देखकर पता चला कि उनके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, जो समाज के किसी भी वर्ग के गरीब, पीड़ित व किसान की लड़ाई लड़ते हैं।
वह भी उनके साथ गिरफ्तारी देने आए हैं। प्रशासन अपराधियों के हाथ की कठपुतली बना हुआ है। मांगेराम रंगदारी नहीं मांग सकते, उनके पास किसी चीज की कमी नहीं है। उनकी आवाज पर रुपये इकठ्ठा हो जाते हैं।