मुजफ्फरनगर। पहलवान अनुज चौधरी को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा यश भारती सम्मान से नवाजे जाने पर भाकियू नेता राकेश टिकैत के आवास पर उनका सम्मान किया गया।
अनुज पहलवान शुक्रवार को भाकियू नेता सरकुलर रोड स्थित आवास पर पहुंचे। जहां राकेश टिकैत ने शाल भेंटकर उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर भाकियू जिला अध्यक्ष राजू अहलावत, अशोक बालियान, अनुज बालियान, पवन राठी, कपिल सोम, धर्मेंद्र मालिक, नीतू दुल्हेरा आदि ने भी अनुज का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।
भाकियू नेता ने कहा कि अनुज को अब जनपद में अपने अनुभव से खिलाड़ियों को लाभ देना चाहिए। जिस पर अनुज ने कहा कि वह शुक्रताल में खेल एकेडमी बनाए जाने पर विचार कर रहे हैं।