जानसठ । गांव राजपुर कलां में दो दिवसीय बलिदानी लांस नायक ललित चौधरी कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया। दंगल में 71 सौ रुपये की कुश्ती पहलवान मंशा व सावेज के बीच हुई। इसमें सावेज ने कुश्ती जीती। 15 सौ रुपये की कुश्ती वंशिका बसेड़ा व रिया मेरठ के बीच हुई। इसमें रिया विजेता रहीं।
रविवार को गांव राजपुर कलां में दो दिवसीय दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें एक दर्जन से अधिक प्रदेशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि कुश्ती भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। गांव की मिट्टी में ही लड़ी जाने वाली कुश्ती असली कुश्ती होती है।
गांव की कुश्ती के मैदान से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। प्रदेश व केंद्र सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करती है। जिले व ग्रामीण स्तर पर भी स्टेडियम बनाकर उनकी प्रतिभाओं को निखारने का काम कर रही है।
उत्तर प्रदेश सरकार में देश-विदेश से मेडल जीतकर आए खिलाड़ियों को नौकरी देने का काम भी किया है। इस दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने गांव में पिछले 50 वर्षों से हो रहे दंगल को देखते हुए यहां पर एक स्टेडियम बनवाने के प्रयास करने को भी कहा।
इस दौरान दंगल में 71 सौ रुपये की कुश्ती पहलवान मंशा व सावेज के बीच हुई। जिसमें सावेज ने कुश्ती जीती। इसके अलावा 15 सौ रुपये की कुश्ती वंशिका बसेड़ा व रिया मेरठ के बीच हुई। जिसमें रिया ने कुश्ती जीती।
दंगल में सोमवार को फाइनल में जीतने वाले पहलवान को मोटरसाइकिल देकर सम्मानित किया जाएगा। दंगल में रेफरी पहलवान देवेंद्र चौधरी रहे। इस दौरान दंगल के संयोजक भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कार्तिक काकरान, पूर्व ग्राम प्रधान मनफोड़़ा रविंद्र, शुभम आर्य, टिकौला शुगर मिल से अनुपम, अध्यक्ष रतन पहलवान, बलविंदर प्रधान तिलोरा, अशोक मास्टर, भूषण सिंह, मनोज सिंह, विनय चौधरी, नितिन चौधरी, विशाल चौधरी आदि मौजूद रहे।