वहीं, मंडी कोतवाली पुलिस ने पुतले को छीनने की कोशिश की तो रालोद कार्यकर्ताओं और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हो गई। इस दौरान रालोद के एक कार्यकर्ता को चोट भी लग गई।
यह भी पढ़ें: UP: पहलवानों को सर्वखाप से आस, सवालों पर साधा मौन, चेहरे दिखे उदास, UWW ने हालात पर जताई चिंता
इसके बाद काफी कार्यकर्ता मौके से चले गए, लेकिन पुलिस ने पांच कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इस दौरान काफी देर तक हंगामा भी होता रहा। पुलिस ने वीडियो के आधार पर कार्यकर्ताओं को चिन्हित करने की कार्रवाई शुरू की है। मंडी सीओ हिमांशु गौरव का कहना है कि पांच कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।