फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सोरम की चौपाल से लड़ी जाएगी पहलवानों की लड़ाई

Wed, 31 May 2023 07:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

हरियाणा के पहलवानों के सम्मान की लड़ाई को लेकर अब खाप पंचायतें एकजुट हो गए हैं। 1 जून को खाप पंचायतों के प्रतिनिधि आंदोलन की रणनीति तय करेंगे।
विज्ञापन
भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के आवास पर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और संगीता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जंतर-मंतर से पहलवानों का धरना हटाए जाने के बाद अब सोरम सर्वखाप चौपाल से लड़ाई लड़ी जाएगी। एक जून को यूपी, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और दिल्ली की खाप पंचायतों के प्रतिनिधि आंदोलन की रणनीति तय करेंगे। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत शामिल होंगे।
विज्ञापन


हरिद्वार से पहलवानों को किसी तरह मनाकर भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत और गठवाला खाप के थांबेदार श्याम सिंह मंगलवार देर रात शहर के सरकुलर रोड स्थित आवास पर पहुंचे। भाकियू नेता गौरव टिकैत ने बताया कि एक जून को सोरम चौपाल पर खाप प्रतिनिधियों और समाज के जिम्मेदार लोगों की बैठक होगी। इसी बैठक में पहलवानों के समर्थन में भविष्य की रणनीति तय की जाएगी।

हरिद्वार में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने पहलवानों को पांच दिन का समय दिया है, जिसके अंतर्गत सोरम चौपाल पर ही रणनीति बनाई जाएगी। इस दौरान भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा, गौरव टिकैत, चरण सिंह, राजीव बालियान, कमल मित्तल, अंकुर आक्खी, सुधीर बालियान, सुधीर भारतीय, पवन राठी, जितेंद्र पहलवान मौजूद रहे।
विज्ञापन


संयुक्त किसान मोर्चा करेगा देशव्यापी विरोध
मुजफ्फरनगर। संयुक्त किसान मोर्चा ने एक जून को देशव्यापी प्रदर्शन का आह्वान किया। कहा गया है कि भारतीय पहलवानों द्वारा विरोध करने के लोकतांत्रिक अधिकार को सुरक्षित करने, समाज के अन्य सभी वर्गों और भाजपा सांसद बृजभूषण शरन सिंह की गिरफ्तारी की मांग करने के लिए देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। ट्रेड यूनियनों, महिलाओं, युवाओं, छात्रों और बुद्धिजीवियों के साथ भी समन्वय किया जाएगा। संयुक्त किसान मोर्चा भी पांच जून को भारतीय कुश्ती महासंघ बृजभूषण शरण सिंह के पुतले जलाएगा। 



वल्र्ड रेसलिंग ने जताई चिंता, हालात पर नजर

मुजफ्फरनगर। यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) ने कहा कि भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों के प्रदर्शन पर उसकी नजर है। कई महीनों से हम भारत में हालात को लेकर चिंतित हैं। पहलवान भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष के खिलाफ उत्पीड़न और शोषण के आरोपों को देकर प्रदर्शन कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों का घटनाक्रम और चिंताजनक है, क्योंकि पहलवान को पुलिस ने प्रदर्शन के कारण अस्थायी तौर पर हिरासत में लिया। हम पहलवानों को हिरासत में लिए जाने की निंदा करते हैं। ब्यूरो


तबीयत खराब, विनेश फोगाट ने नहीं खाया खाना

मुजफ्फरनगर। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के आवास पर पहलवान बजरंग पूनिया, संगीता फोगाट और विनेश फोगाट पहुंचे। बजरंग और संगीता ने अन्य पहलवानों के साथ खाना खाया, जबकि विनेश फोगाट की तबीयत खराब होने के कारण उन्होंने खाना नहीं खाया।


साक्षी और सत्यव्रत नहीं पहुंचे

हरिद्वार में पहलवानों के साथ रहीं ओलंपियन साक्षी मलिक और उनके पति सत्यव्रत भाकियू अध्यक्ष के आवास पर नहीं पहुंचे।


हर सवाल पर चुप्पी और चेहरे मायूस

हरिद्वार से वापस लौटे पहलवानों ने पत्रकारों के हर सवाल पर चुप्पी साधे रखी। मीडिया से दूरी बनाई। यहां विनेश फोगाट बेहद मायूस नजर आ रही थीं।


पहलवानों के समर्थन में जमा हो गई भीड़
भाकियू अध्यक्ष के आवास पर जैसे ही पहलवानों के पहुंचने की जानकारी हुई, यहां पर सैकड़ों लोग एकत्र हो गए। जिले के पहलवान भी पहुंचे। मायूस नजर आ रहे पहलवानों को हिम्मत बंधाई। लोगों ने कहा कि हर लड़ाई में उनके साथ हैं।



जारी रहेगा हमारा संघर्ष : दुष्यंत फोगाट
पहलवान गीता फोगाट के भाई दुष्यंत फोगाट ने कहा कि हमारी लड़ाई न्याय की है। संघर्ष जारी रहेगा। सर्वसमाज और सीनियर पहलवान जो फैसले करेंगे, उनका पालन किया जाएगा। न्याय पाने के लिए ही पहलवान सड़कों पर उतरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें