फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बिंदल में अब भी सुलग रही आग, पिघल गए गर्डर, बाल-बाल बचे दमकलकर्मी

विज्ञापन
आग के बाद मलबे में तब्दील हुई  बिदल पेपर  मिल।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बिंदल पेपर मिल में लगी आग 30 घंटे बाद भी पूरी तरह नहीं बुझ पाई है। दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हैं। आग से पेपर मिल की छत में लगे लोहे के गर्डर और टीन शेड पिंघल कर नीचे गिर गए। गर्डर के नीचे तैयार किया गया माल दब गया। दमकलकर्मी भी बाल बाल बच गए। गैस कटर से गर्डर काट कर माल को निकाला गया।
भोपा मार्ग स्थित बिंदल पेपर मिल में सोमवार अलसुबह लगभग चार बजे शाॅर्टसर्किट से आग लग गई थी। आग को बुझाने के लिए मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, शामली, सहारनपुर, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, बिजनौर दमकल विभाग के 80 से ज्यादा कर्मी लगे हैं। पेपर मिल में काम करने वाले 100 कर्मचारी भी जुटे हुए हैं। मगर, अभी भी आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है।
विज्ञापन

मंगलवार को आग बुझाने का काम चल रहा था। बचा हुआ माल एक गोदाम की छत के नीचे रखा था। अचानक लोहे के गर्डर आग मेें पिंघल गए। गर्डर के साथ छत की टीन शेड भी नीचे आ गिरी। वहां काम कर रहे मजदूर तो किसी तरह बच गए, लेकिन तैयार पड़ा माल दब गया। इसके बाद पेपर मिल कर्मचारियों ने गैस कटर से गर्डरों को काटा और जेसीबी की मदद से दबा माल निकाला। गोदामों में रखे पेपर के रोल को बचाने की कवायद भी की जा रही हैं।
विज्ञापन



आग पर काफी नियंत्रण पा लिया गया हैं। अब आग की लपटें नहीं उठ रही हैं। गोदामों में रखे पेपर के रोल और पानी के कारण बेकार हो गए माल के नीचे सुलग रही आग को बुझाने के लिए कार्रवाई की जा रही हैं। आग बुधवार सुबह तक ही पूरी तरह शांत हो पाएगी। - सीएफओ प्रमोद शर्मा

आग के बाद मलबे में तब्दील हुई  बिदल पेपर  मिल।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें