फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दंगल में पहलवानों ने कुश्ती में जोर आजमाईश की

विज्ञापन
रतनपुरी स्थित मनसा देवी मंदिर पर आयोजित दंगल में  जोर आजमाइश करते पहलवान-संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रतनपुरी। मनसा देवी मंदिर पर मेले के पहले दिन आयोजित दंगल में पहलवानों ने कुश्ती में जोर आजमाईश की। कुश्ती के पहले दिन निशांत पहलवान रतनपुरी और गौरव पहलवान भूपखेड़ी ने दबदबा बनाया।
दंगल में आगंतुक अतिथियों ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर दंगल का शुभारंभ कराया। मेले के पहले दिन राजू पहलवान रतनपुरी ने 1100 रुपये की कुश्ती में मोनू पहलवान भूपखेड़ी को हराया।
विज्ञापन

निशांत पहलवान रतनपुरी ने 2100 रुपये की कुश्ती में आशु पहलवान भूपखेड़ी को चारो खाने चित किया। गौरव पहलवान भपखेड़ी ने 2100 रुपये की कुश्ती में रतनपुरी के जॉनी पहलवान को हराया। अकलपुरा के मोगली पहलवान और सलावा के अनुज पहलवान के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटी। रतनपुरी के निशांत पहलवान ने योगराज पहलवान खेड़ा को 1500 रुपये की कुश्ती में पटखनी दी।
विज्ञापन

भूपखेड़ी के गौरव पहलवान ने 1100 रुपये की कुश्ती में समौली के अंकित पहलवान को हराया। माजरा के विनोद पहलवान तथा शाहपुर के रोबिन पहलवान के बीच 2100 रुपये की कुश्ती बराबरी पर छूटी। बारिश के रुकने के बाद दंगल देर से शुरू हो सका। आयोजकों ने बताया कि मंगलवार को भी विशाल इनामी दंगल का आयोजन किया जाएगा। दंगल में मोनू सोम रतनपुरी ने रेफरी की भूमिका निभाई। कुश्ती प्रेमियों ने दंगल का जमकर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें