फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कलश स्थापना कर मां शैलपुत्री की पूजा की

विज्ञापन
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी रही श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। चैत्र नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गई। घरों में कलश स्थापना की गई। उपवास रखे गए। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
शहर के वैष्णो देवी मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, शिव शक्तिमंदिर, नदी रोड स्थित सिद्धपीठ देवी मंदिर आदि में सुबह से ही भक्तों का तांता लग गया। लोगों ने नारियल, चुनरी, फल और फूल आदि का प्रसाद चढ़ाया और मन्नतें मांगी। वैष्णो देवी मंदिर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा करने के लिए पहुंचे। लोगों ने माता के दर्शन कर मत्था टेका।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवरात्र को लेकर मंदिरों को भी फूल और मालाओं से सजाया गया। माता का विशेष शृंगार किया गया। शिव शक्ति मंदिर में नवरात्रि महोत्सव मनाया गया। भजन कीर्तन का आयोजन किया किया। इस मौके पर रविंद्र सिंघल, कृष्णानंद शास्त्री, अतुल शुक्ला, शिव कुमार, हरेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें