फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 जुलाई को मनाया जाएगा विश्व जनसंख्या दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। ‘आपदा में भी परिवार नियोजन की तैयारी, सक्षम राष्ट्र और परिवार की पूरी जिम्मेदारी’ थीम के साथ विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाएगा। इस खास दिवस को विधिवत मनाने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी और परिवार नियोजन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. राजीव निगम ने बताया राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक की ओर से पत्र मिला है, जिसमें निर्देश दिए गए हैं कि 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाएगा। इस खास दिन के पहले दंपति संपर्क पखवाड़ा मनाया जाएगा। जो रविवार (27 जून) से शुरू होकर 10 जुलाई तक चलेगा। वहीं 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के साथ ही पूरे प्रदेश में विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा की शुरुआत की जाएगी। जो 31 जुलाई तक चलेगा।
उन्होंने बताया कि इस दौरान आशा अपने-अपने कार्य क्षेत्र की आबादी में योग्य दंपति को चिह्नित करेंगी। योग्य दंपति यानी जिनको परिवार नियोजन के बारे में परामर्श की आवश्यकता है। लक्षित दंपति को परिवार नियोजन के लिए बास्केट ऑफ चॉइस के बारे में बताया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर टेली काउंसिलिंग की भी मदद ली जाएगी। पखवाड़ा के दौरान हर जिले, ब्लॉक और गांव में मोबाइल पब्लिसिटी वैन से परिवार नियोजन का सन्देश जोर शोर से प्रचारित और प्रसारित किया जाएगा।
विज्ञापन

इस बार के कार्यक्रम में डिजिटल प्लेटफार्म जैसे व्हाट्सएप, एसएमएस आदि की पूरी मदद ली जाएगी। वहीं विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा का शुभारंभ जिले स्तर पर किसी जनप्रतिनिधि से कराए जाने की योजना है। साथ ही पात्र लाभार्थी को दो महीने के लिए गर्भनिरोधक गोली और कंडोम वितरित किए जाएंगे। इस दौरान अंतरा और आइयूसीडी को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। हर इच्छुक लाभार्थी के लिए पुरुष या महिला नसबंदी की पूर्व पंजीकरण की भी सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें