फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन बचाने के लिए जोड़ा खून का रिश्ता 

Thu, 14 Jun 2018 12:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
रक्तदाता दंपति। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अनमोल जीवन बचाने को खून का रिश्ता जोड़ कर रक्तदाता समाज के प्रेरक बन गए हैं। न मजहब की दीवारें और न कोई चाहत, केवल किसी जिंदगी की रक्षा को रक्तदान कर रहे नागरिकों की कमी नहीं है। शहर में पवन गोयल और सुनील अग्रवाल का परिवार बिना किसी संकोच के रक्तदान करने में आगे हैं। ये मानते है कि रक्तदान से बड़ी कोई सेवा नहीं है। 
विज्ञापन


समाज में ऐसे भी शख्स है, जो रक्तदान से कतराते नहीं, बल्कि ऊर्जावान हो जाते है। प्रेमपुरी के गोयल बंधु जरूरतमंद से खून का रिश्ता जोड़ऩे में गुरेज नहीं करते। बड़े भाई पवन गोयल ने 17 वर्ष की उम्र में ही रक्तदान शुरू कर दिया था। उसकी प्रेरणा से भाइयों प्रवीण गोयल, राजेश गोयल और बेटा अनमोल भी ब्लॅड डोनेट कर रहे हैं।

उद्यमी पवन बताते हैं कि रक्त की जरूरत के लिए कोई भी फोन आ जाए, हमारा परिवार तैयार रहता है। ब्लड देने के बाद मन को संतोष मिलता है। उन्हें डॉ मनोज काबरा ने रक्तदान का महत्व समझाया था। उद्यमी सुनील अग्रवाल आदर्श कालोनी की ग्रीन ऐवन्यू में रहते है।
विज्ञापन


बीते दो दशक से उनका परिवार रक्तदान कर रहा है। पत्नी रमनबाला अग्रवाल और बेटी सुरभि भी नि:संकोच जरूरतमंद को रक्तदान करते हैं। शासन की ओर से दंपति को ब्लड डोनेट के लिए कई बार सम्मानित किया जा चुका है। सुनील बताते हैं कि अपोलो हास्पिटल में परिचित को रक्त दिया और उसकी जान बच गई, तभी से रक्तदान का संकल्प ले लिया। 

रक्तदान में आगे रोटरी दंपति 
मुजफ्फरनगर। रोटरी क्लब मिड टाउन हर साल शहर में तीन रक्तदान शिविर लगाता है। बीते दो दशक से रक्तदान कर रहे दंपतियों में अमित-पारुल कुच्छल, सुशोभ-सुमन बिंदल, अरविंद-शालू गर्ग, मनीष-रमा भाटिया, सुनील-रमनबाला अग्रवाल आदि शामिल है। क्लब अध्यक्ष अरविंद गर्ग एवं सचिव हर्ष पुरी ने बताया कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। 
कम मिलते हैं निगेटिव ग्रुप के दानदाता 

जिला अस्पताल के ब्लड में 700 यूनिट का स्टॉक 
मुजफ्फरनगर। स्वामी कल्याण देव राजकीय जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक की क्षमता 1200 यूनिट की है, जबकि वर्तमान में 700 यूनिट का स्टॉक है। निगेटिव ग्रुप के मरीजों को ब्लड मिलने में दिक्कतें आती हैं। एबी, ए, बी और ओ निगेटिव ग्रुप के दानदाता कम आते हैं।

प्रभारी डॉ पीके त्यागी ने बताया कि लावारिस, गन शॉट, दुर्घटनाग्रस्त मरीजों को तत्काल फ्री में रक्त दिया जाता है। अन्य स्थिति में रोगी के परिचितों से ब्लड लेकर बदले में रक्त यूनिट दी जाती है। यह व्यवस्था ब्लड बैंक में यूनिट की उपलब्धता के लिए बनाई गई है।

हास्पिटल में डायलेसिस की सुविधा भी है। ब्लड यूनिट विभाग में सर्वाधिक रक्तदान करने वालों की सूची लगाई गई है, जिसमें व्यापारी नेता प्रमोद मित्तल, मंसूरपुर के दीपक कुमार, मनसुख शर्मा, शारदा देवी, रमनबाला अग्रवाल, पूनम, हरीश कुमार, रविंद्र सिंह, मणी पटपटिया, बुढ़ाना की मोमिना शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें