मोरना। मोरना पहुंचे समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने ने कहा कि 2022 में चुनाव के लिए कार्यकर्ता अभी से अपने अपने क्षेत्र में जुट जाएं।
कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने कहा आने वाले चुनाव में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाएगी। वर्तमान सरकार की गलत नीतियों के चलते प्रदेश की जनता में जंगलराज, भय और भ्रष्टाचार है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बारे में भी कार्यकर्ताओ के साथ मिलकर बातचीत की गई। मौके पर कृष्णपाल प्रधान, रजनीश यादव, डॉक्टर संजीव सिंह, बिजेंद्र मास्टर जी, राजवीर यादव, परवीन कुमार, शिवा, अरुण पाल, पप्पू मास्टर जी, मोहम्मद मुसर्रफ अंसारी, मोहम्मद आसिम आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।