फैक्टरी बंद हो जाने पर घर वापस लौटे मजदूर
मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। उत्तराखंड में फैक्टरी बंद हो जाने पर मजदूरों ने अपने घरों को लौटना शुरू कर दिया है। शनिवार को आजमगढ़ निवासी छह मजदूर भी उत्तराखंड बार्डर से पुरकाजी पैदल आए। जहां पर काफी देर तक बस की इंतजार में बैठे रहे।
महेश, विनय, राजबहादुर, देवेंद्र, सतीश, अनुराग आदि मजदूरों ने बताया कि उत्तराखंड की कास्टिंग फैक्टरी में मजदूरी करते हैं। कई दिनों से फैक्टरी में काम बंद पड़ा हुआ है। शनिवार को 24 मई तक कोरोना कर्फ्यू हो जाने पर अपने घरों पर जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड से आ रही बस ने उत्तर प्रदेश की सीमा पर उतार दिया। वहां पर बस नहीं मिलने पर पैदल ही पुरकाजी तक आये हैं। संवाद