फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान आज, सुरक्षा चाक-चौबंद

Sat, 28 Nov 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में ग्राम पंचायत के प्रथम चरण के चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। प्रथम चरण में कूकड़ा और पुरकाजी ब्लाक के 96 गांवों में शनिवार को वोट डाले जाएंगे। जिला मुख्यालय से 602 पोलिंग पार्टियां देर शाम तक गांवों में पहुंच गईं। शनिवार सुबह सात बजे से मतदान प्रारंभ हो जाएगा। डीएम-एसएसपी ने जीआईसी और सुखलाल इंटर कॉलेज पुरकाजी पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया। दोनों ब्लाकों में 62 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। सात जोनल मजिस्ट्रेट भी चुनाव पर सीधे नजर रखेंगे।
विज्ञापन


जिले के दो ब्लाकों में पंचायत चुनाव के प्रथम चरण का मतदान शनिवार को होगा। इसके लिए शुक्रवार को कूकड़ा ब्लाक के लिए राजकीय इंटर कॉलेज से और पुरकाजी ब्लाक के गांवों के लिए सुखलाल इंटर कॉलेज से पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। राजकीय इंटर कॉलेज में कर्मचारी सुबह आठ बजे ही एकत्र होना प्रारंभ हो गए। दस बजे तक कर्मचारियों को उनके प्रपत्र सौंप दिए गए। दोपहर दो बजे से पोलिंग पार्टियां निर्धारित स्थलों के लिए रवाना हो गईं।

कूकड़ा ब्लाक की 53 ग्राम पंचायतों के लिए 411 पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। एक पोलिंग पार्टी में चार कर्मचारी शामिल हैं। कूकड़ा ब्लाक की संवेदनशीलता को देखते हुए यहां 37 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। इनके ऊपर 12 विशेष जोनल और छह सुपर जोनल मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। पोलिंग पार्टियों की रवानगी की व्यवस्था देखने के लिए एडीएम वित्त सुनील सिंह, एसडीएम उज्ज्वल कुमार, अनिल भटनागर मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर, पुरकाजी ब्लाक के गांवों के लिए सुखलाल इंटर कॉलेज से 191 पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। यहां भी ड्यूटी पर लगाए गए कर्मचारी सुबह से ही एकत्र होना शुरू हो गए थे। ब्लाक में 25 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। यहां एक जोनल मजिस्ट्रेट लगाया गया है। उधर, पोलिंग पार्टी में शामिल कर्मचारियों पर ठंड का असर साफ दिखाई दिया। रात्रि में ठंड से बचने के लिए कर्मचारी अपने साथ गरम कपड़े लाए। यही नहीं कुछ कर्मचारी साथ में भोजन भी लेकर आए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें