फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग श्रमिक ने लगाई न्याय की गुहार    

Fri, 14 Oct 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
श्रमिक नाथीराम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रोलिंग मिल में हुई दुर्घटना में एक हाथ गंवा चुके श्रमिक नाथीराम ने न्याय और मदद की गुहार लगाई है। शहर के एक नर्सिंग होम में उपचाराधीन मजदूर की पत्नी के प्रार्थना पत्र पर सहायक श्रम आयुक्त ने जांच के आदेश दिए है।       
विज्ञापन


शहर कोतवाली के गांव मलीरा निवासी नाथीराम पुत्र रुडे सिंह औद्योगिक क्षेत्र सूजडू की स्वास्तिक रोलिंग मिल में मशीनों पर कार्य करता है। दस अक्तूबर की सुबह करीब तीन बजे मशीन के झटका मार देने की वजह से वह पीछे चलती मशीनों पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला चिकित्सालय ने गंभीर हालत में उसे रेफर कर दिया। शहर में मेरठ रोड स्थित एक नर्सिंगहोम में चिकित्सकों को श्रमिक का बायां हाथ काटना पड़ा।

गरीबी से जूझते नाथीराम पाल की पत्नी ने फैक्ट्री मालिकों पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए डीएम दिनेश कुमार सिंह से न्याय और मदद की गुहार लगाई है। श्रमिक की पत्नी ऊषा रानी ने कहा कि उनके पति की मजदूरी के वेतन पर ही परिवार के चार बच्चों का जीवन यापन होता है। अपाहिज होने से उनके परिवार के सामने संकट खड़ा हो गया है। मामले में सहायक श्रम आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


श्रमायुक्त सिंह ने बताया कि फैक्ट्री में श्रम निरीक्षक से जांच कराई जाएगी, यदि श्रमिक का राज्य कर्मचारी बीमा निगम मेें पंजीकरण है तो उसे सरकार से पेंशन का लाभ दिलाया जाएगा। साथ ही श्रमिक की आर्थिक स्थिति और जिम्मेदारियों को देखते हुए अग्रिम कार्रवाई श्रमिक हित में की जाएगी।    
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें