फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: निर्माणाधीन राइस मिल में मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव मनव्वरपुर के जंगल में बन रही निर्माणाधीन राइस मिल में हादसा हो गया। ऊंचाई पर कार्य कर रहा एक मजदूर अचानक संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव मनव्वरपुर के जंगल में राइस मिल का निर्माण कार्य चल रहा है। रविवार को जनपद गाजियाबाद के थाना मोदीनगर क्षेत्र के गांव भोजपुर निवासी आरिफ (40) मिल में ऊपरी हिस्से पर काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे आ गिरा।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मजदूर को मुजफ्फरनगर मेडिकल मेडिकल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव मोर्चरी भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। अभी कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें