बिना ब्लाक लिए ट्रैक पर काम किया
खतौली (मुजफ्फरनगर)। रेलवे स्टेशन से लेकर गांव भैंसी के सामने रेलवे की विद्युत लाइन में अर्थ में गड़बड़ी होने की वजह से सभी ट्रेनें कम स्पीड से निकाली गईं। रेलवे कर्मचारी ने बिना ब्लॉक लिए ट्रैक पर काम किया। इस दौरान कोई भी ट्रेन प्रभावित नही हो सकी।
बृहस्पतिवार को रेलवे विभाग अधिकारी को पता चला कि खतौली स्टेशन से लेकर बुआड़ा फाटक तक रेलवे विद्युत लाइन में गड़बड़ी है. जिसको लेकर बुधवार की रात को कई ट्रेनें अर्थ नहीं मिलने की वजह से धीमी गति से चली। ट्रेन चालकों ने इसकी जानकारी रेलवे मंत्रालय को दी। बृहस्पतिवार की सुबह को कर्मचारी इस समस्या को दूर करने के लिए पहुंचे। कर्मचारियों ने अर्थ नहीं आने को लेकर विद्युत तारों को बदला। इस कार्य को पूरा करने के लिए बृहस्पतिवार की सुबह 11.30 बजे से लेकर 1.00 बजे तक इन तारों को बदला गया। इस संबंध में स्टेशन मास्टर एके शर्मा ने बताया कि ऐसे समस्याएं अक्सर हो जाती है। इससे ट्रेनों के संचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।