फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: खाकी का ख्वाब पूरा करने के लिए एक किए दिन-रात

Wed, 21 Aug 2024 02:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार पुलिस भर्ती परीक्षा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। खाकी पहनने का ख्वाब पूरा करने के लिए युवाओं ने दिन-रात एक कर दिए हैं। कोचिंग सेंटरों पर संख्या बढ़ गई है। ऑनलाइन क्लास लेकर घरों पर युवा तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

पहले लिखित परीक्षा होने की वजह से सड़क पर दौड़ लगाते अथवा खेल मैदानों में व्यायाम और उछल-कूद करते युवाओं की संख्या कम है। फिलहाल युवाओं का पहला लक्ष्य लिखित परीक्षा में कामयाबी पाना है। पहली बाधा पूरी होने के बाद फिजिकल और मेडिकल प्रक्रिया के दौर से गुजरना होगा। दरअसल, 23, 24 और 25 अगस्त के अलावा 30 और 31 अगस्त को लिखित परीक्षा की तिथि करीब आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें