फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम रुका, ट्रेनों का संचालन जारी रहेगा      

Fri, 17 Mar 2017 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : File Photo
विज्ञापन
दिल्ली वाया मेरठ-सहारनपुर मंडल पर रेलवे लाइन के आपस में जोड़ने के कार्य को फिलहाल रोक दिया गया है। रेलवे बोर्ड द्वारा ट्रेनों के रद्द करने की सूचना से लोग परेशान हो गए थे। दरअसल, मेरठ-दौराला के बीच लाइनों को जोड़ने के लिए इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य होना था।       
विज्ञापन

दिल्ली वाया मेरठ-सहारनपुर रेलवे लाइन सिंगल होने के कारण ट्रेनों का समयबद्ध संचालन मुश्किल है। इसके चलते रेलवे बोर्ड ने मेरठ से सहारनपुर तक रेलवे लाइन को डबल करने का निर्णय लेकर कार्य शुरू करा दिया। खतौली में भी रुका हुआ दोहरीकरण का कार्य शुरू हो गया है। इसके चलते बृहस्पतिवार रात अफवाह उड़ी कि  21 से 31 मार्च तक एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें अप और डाउन में रद्द रहेंगी। 
उधर, रेलवे बोर्ड ने फिलहाल इस कार्य को रोक दिया है। स्टेशन अधीक्षक विपिन कुमार त्यागी ने बताया कि ट्रेनों के रद्द होने संबंधी कोई आदेश नहीं मिले हैं। हालांकि मेरठ और दौराला के बीच रेलवे लाइनों को स्टेशन से कनेक्ट करने के लिए इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य होना था। इसके लिए 21 मार्च की तिथि बोर्ड ने भेजी थी, लेकिन फिलहाल इस कार्य को रोक दिया है। अब अप्रैल माह में नई तिथियां आएंगी। उसके बाद ही ट्रेनों के बारे में बोर्ड निर्णय लेगा।       
विज्ञापन

     
विद्यार्थियों की हो जाती मुसीबत       
यूपी बोर्ड के साथ चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय की भी मुख्य परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। ऐसे में छात्र-छात्राओं को एक-दूसरे जनपद में परीक्षा देने जाना है। अधिकांश छात्र ग्रामीण क्षेत्रों से होने के कारण ट्रेन से भी आवागमन करते हैं। ऐसे में ट्रेनों का संचालन बंद होने से परीक्षार्थियों के लिए दुविधा खड़ी हो जाती। संचालन जारी रहने की खबर से आम यात्रियों के साथ छात्र-छात्राओं को राहत मिली है।       

मेरठ से दौराला तक होगा ट्रायल      
रेलवे लाइन के दोहरीकरण के बाद डबल ट्रैक को क्षेत्र के स्टेशनों से कनेक्ट करना पड़ेगा। इसके बिना ट्रैक पर ट्रेन का संचालन नहीं हो सकता है, क्योंकि इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग के माध्यम से ही सिंग्नल व्यवस्था चालू होती है। स्टेशन अधीक्षक विपिन कुमार त्यागी ने बताया कि पहले मेरठ से दौराला तक डबल ट्रैक का परीक्षण होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें