पैथोलॉजी लैब आनर एंड टेक्नोलोजिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक सम्मेलन आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। पैथोलॉजी लैब ऑनर एंड टेक्नोलॉजिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के चौथे वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबॉयोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. सपना चौहान ने कहा कि लैब संचालक सैंपल व रिपोर्ट में पूरी इमानदारी बरते। रिपोर्ट के आधार पर ही मरीज का इलाज होता है। अपने कार्य में पारदर्शिता रखें।
आदर्श कॉलोनी में आयोजित सम्मेलन में डॉ. मंजू शर्मा ने कहा कि चिकित्सक व मरीजों का रिपोर्ट पर भरोसा होता है। इसलिए उसके भरोसा को टूटने नहीं दें। देवबंद नर्सिग कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. शालिनी ने पैथोलॉजी लैब के कचरे का सही से निस्तारण करने की बात कही। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक सुनील तायल, श्रीमोहन तायल, हरेंद्र शर्मा, संजय राठी, अमित राठी, डॉ. सुरेंद्र कुमार, डॉ. लोकेंद्र बालियान, डॉ. सुंदरलाल, डॉ. हिमांशु, डॉ. शंकर आदि ने भी अपने विचार रखें। सभी ने जिले में अवैध रूप से संचालित कलेक्शन सेंटरों पर प्रतिबंध लगाने के साथ साथ अवैध पैथोलॉजी लैब पर कार्रवाई की मांग की।
इसके बाद जैन कन्या डिग्री कालेज की बीए की छात्रा शालू रानी, सहारनपुर से आए दीपक कुमार व एमए हासमी ने मनोहारी गीत प्रस्तुत किए। इस मौके पर डॉ. प्रमोद उपाध्याय, डॉ. राकेश कुमार, अवधेश कौशिक, डॉ. नरेश बजाज, शाहनवाज अली, प्रशांत शर्मा, अमित कुमार मौजूद रहे।