फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: कारोबारी, उसकी पत्नी और दो बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर के पीड़ित बसंत विहार निवासी योगेश शर्मा ने दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के रेनवो विहार निवासी कारोबारी, उसकी पत्नी और दो बेटों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। सहारनपुर के पीडि़त बसंत विहार निवासी योगेश शर्मा ने कोर्ट के आदेश पर यह मुकदमा दर्ज कराया है।

शहर कोतवाली के रेनवो विहार निवासी आलोक महेश्वरी डागा, उनकी पत्नी अर्चना महेश्वरी और बेटे अंचित महेश्वरी व प्रथम महेश्वरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। सहारनपुर के पीडि़त बसंत विहार निवासी योगेश शर्मा ने बताया कि आलोक महेश्वरी से उनकी जान पहचान थी। आरोपियों ने श्रीराम ट्रेडिंग कंपनी बनाई हुई हैं। उससे कहा गया कि वह अपने कारोबार के लिए बैंक से लोन ले रहे है। उन्हें और उनके दो जानने वालों को गारंटर बनाना चाहते हैं। लोन अदा करने की जिम्मेदारी महेश्वरी परिवार की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वास कर उसने अपने दो बहनोई दिनेश शर्मा और विनोद शर्मा निवासीगण बसंत विहार, मुजफ्फरनगर को गारंटर बनवा दिया। लोन लेने के बाद उसकी किस्त नहीं चुकाई गई। बाद में बैंक ने उसे और उनके दोनों बहनोई गारंटर से लोन की रकम वसूल की। इससे उनका कारोबार ठप हो गया। अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई तो कोर्ट का सहारा लिया गया। सिविल लाइन पुलिस ने चोरों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें