ककरौली के गांव बेहड़ा सादात में होलिका का पूजन करतीं महिलाएं।
- फोटो : KHATAULI
महिलाओं ने होलिका का पूजन किया
मुजफ्फरनगर, ककरौली। गांव बेहड़ा सादात व आसपास के क्षेत्र के गांव चोरावाला, ककरौली, टंढ़ेडा, खाईखेड़ा, खुजेड़ा, खोकनी, गांगदासपुर, निजामपुर आदि में होली के इस पावन पर्व पर महिलाओं ने भूमिया खेड़ा का पूजन कर विधिविधान से होलिका पर पूजन किया। इस दौरान गांव बेहड़ा सादात के मैन बाजार में दुकानों पर रंग, गुलाल, पिचकारी खरीदने वाले बच्चों भीड़ लगी रही।
जानसठ। कस्बे में होलिका पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। महिलाओं ने होलिका का पूजन किया। मोहल्ला सैनीनगर में स्थित भुमिया माता खेड़ा पर पहुंचकर महिलाओं ने पूजा अर्चना की। बुधवार की सुबह से ही महिलाओं की पूजा अर्चना करने को लेकर भीड़ लगनी प्रारंभ हो गई थी। बाजारों में रंग, गुलाल और पिचकारियां खरीदने के लिए भीड़भाड़ रही।