फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं पर दिखाया भरोसा

Wed, 04 Nov 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। महिलाओं को टिकट देने में राजनीतिक दल भले ही पीछे हों, लेकिन पंचायत चुनाव में मतदाताओं ने महिलाओं पर पूरा भरोसा जताया, नतीजा हुआ कि जिला पंचायत की 43 में से 23 सीटों पर आधी आबादी का कब्जा हो गया। जिला पंचायत के सदन में इस बार महिलाओं का बहुमत होगा। अध्यक्ष पद की सीट एससी महिला के लिए आरक्षित है, लिहाजा अध्यक्ष पद की कुर्सी पर महिला सदस्य का बैठना भी तय है।
विज्ञापन


महिला आरक्षण बिल पर खूब राजनीति हुई। महिलाओं को टिकट देने के मामले में भी पार्टियां कंजूसी करती हैं, लेकिन जिला पंचायत सदस्य पद के लिए हुए चुनाव में मतदाताओं ने जिस तरह महिला प्रत्याशियों पर भरोसा जताया वह राजनीतिक दलों के लिए भी एक सबक है। मुजफ्फरनगर जिला पंचायत में कुल 43 वार्ड हैं, लेकिन इनमें से 23 वार्डों पर महिला उम्मीदवार जीतकर सदस्य के रूप में जिला पंचायत में आई हैं। इन 23 महिलाओं में हर उम्र की महिलाएं हैं। सोंटा की पूर्व प्रधान माया देवी लगातार दूसरी बार जिला पंचायत सदस्य बनी हैं, वार्ड 30 से माया गोयला निवासी मधु शर्मा वार्ड 28 में विजेता रहीं।

वह दस साल पहले भी जिला पंचायत सदस्य रह चुकी हैं। छह मुस्लिम महिलाओं को भी जीतने का श्रेय मिला है। वार्ड तीन से तहसीन बानो, वार्ड पांच से बिलकिस, वार्ड 8 से मोहसिना, वार्ड 27 से सायमा अथर, वार्ड 37 से रोशनजहां और वार्ड 38 से कौसरजहां ने चुनावी बाजी जीती है। एससी आरक्षित सात वार्डों में से पांच में आधी आबादी का दबदबा रहा। वार्ड सात से दीप्ति पाल, वार्ड 33 से रूबी, वार्ड 32 से अनिता, वार्ड दो से छोटी उर्फ बेगम, वार्ड 41 के सिर पर जीत का ताज बंधा है। वार्ड 29 से लोहड्डा के पूर्व प्रधान मनोज ने अपनी मां कृष्णा देवी और वार्ड 43 से अमित राठी ने अपनी मां सुशीला देवी को चुनाव लड़वाया था, जिन्होंने शानदार जीत हासिल की। वार्ड 21 से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तरसपाल मलिक को शिकस्त देने वाली अंजलि मलिक कहती हैं कि महिलाएं  क्षेत्र की समस्याओं से ज्यादा वाकिफ होती हैं।
विज्ञापन


निर्वाचित महिला जिला पंचायत सदस्यों में सियासी तजुर्बे के लिहाज से वार्ड चार से चरथावल की पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री उमा किरण हैँ। कुतुबपुर निवासी वंदना वर्मा वार्ड 34 से सफल हुई हैं। जिला सहकारी बैंक की पूर्व चेयरमैन रही वंदना का राजनीतिक अनुभव बोर्ड में काम आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें