फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी टॉपटेन में महिला हॉस्पिटल नंबर वन      

Thu, 05 Jan 2017 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
‌जिला महिला चिकित्सालय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के प्रोग्राम को इंप्लीमेंट करने और मरीजों को सुविधा उपलब्ध कराने में जिले का महिला चिकित्सालय अव्वल निकला है। यूपी स्वास्थ्य की स्टेटस रिपोर्ट के मुताबिक महिला अस्पताल टॉपटेन की सूची में प्रथम स्थान पर आया है। स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों की सफल सर्जरी महिला अस्पताल की मानी है।    
विज्ञापन

 
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत ही राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत अनेक स्वास्थ्य योजना चल रही हैं। जिनको जिले स्तर और गांव-गांव तक पहुंचाने का जिम्मा चिकित्सकों के कंधों के साथ आंगनबाड़ी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आदि पर है। एनएचएम की मुख्य योजना महिलाओं के लिए जननी एवं शिशु सुरक्षा है। इसमें चिकित्सकों को बारीकी से कार्य करने के साथ जच्चा-बच्चा का ख्याल रखा जाएगा।

अब यूपी स्तर पर स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश भर के महिला जिला चिकित्सालयों की स्टेटस रिपोर्ट जांची गई। जिसमें मुजफ्फरनगर में एक साल में 3953 महिलाओं की मेजर सर्जरी की गईं। जिनमें 89.84 प्रतिशत सफल रही हैं। इन्हीं आंकड़ों के बल पर जनपद का महिला जिला चिकित्सालय यूपी टॉपटेन की सूची में पहले स्थान आया है। सीएमएस डॉ. अमिता गर्ग ने बताया कि अस्पताल में हर माह करीब 350 महिलाओं का ऑपरेशन होता है। इसके अलावा भी 600 से अधिक महिलाओं की नॉर्मल डिलीवरी होती है। स्वास्थ्य विभाग की तमाम योजनाओं का मरीजों को लाभ दिया जाता है।     
विज्ञापन


दूसरे जनपदों से भी आते हैं मरीज      
मुजफ्फरनगर। डॉ. अमिता गर्ग बताती हैं कि अस्पताल में उपचार कराने के लिए स्थानीय जनपद के ही नहीं, दूसरे जनपदों के मरीज आते हैं। शामली, बिजनौर, मेरठ के मवाना, रुड़की, देवबंद आदि क्षेत्रों से महिला मरीज डिलीवरी और अन्य उपचार के लिए आते हैं।       

सात साल में तीसरी बार मिला सम्मान     
मुजफ्फरनगर। महिला जिला अस्पताल को बीते सात साल में तीसरी बार प्रथम स्थान मिला है। छह साल पहले भी सर्जरी के मामले में पहला स्थान मिला था। इसके बाद तीन साल पहले भी इसी प्रकार से अस्पताल की पीठ थपथपाई गई। अब वर्ष 2016 के जनवरी से नवंबर 2016 तक के आंकड़ों पर अस्पताल को प्रथम स्थान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें