फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनें महिलाएं
विज्ञापन

रतनपुरी। गांव सठेड़ी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम द्वारा कृषि में महिला नेतृत्व उद्यमिता, समानता और सशक्तिकरण विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्या कृष्णा देवी लौहड्डा, विशिष्ट अतिथि प्रथमा ग्रामीण यूपी बैंक सठेड़ी प्रबंधक प्रीति शर्मा एवं अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ आजाद सिंह पंवार ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। निदेशक डॉ. आजाद सिंह पंवार ने कृषि क्षेत्र में महिला नेतृत्व उद्यमिता समानता और सशक्तिकरण के विषय में महिलाओं के लिए सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्या कृष्णा देवी ने महिलाओं को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनने की अपील की। विशिष्ट अतिथि प्रथमा ग्रामीण यूपी बैंक सठेड़ी की प्रबंधक प्रीति शर्मा ने महिलाओं से जागरूक होने की अपील की।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य अतिथियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सुनील ठाकुर, दुष्यंत सिंह चेयरमैन, मनोज कुमार पूर्व प्रधान लौहड्डा, श्यामपाल, सुमित कुमार, नितिन कुमार का सहयोग रहा।
विज्ञापन

इसके अलावा रतनपुरी थाना प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सुरक्षा समिति से संबंधित मातृशक्ति एवं महिला पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें