फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसूलपुर की महिलाएं कबड्डी में प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलपुर की महिलाएं कबड्डी में प्रथम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केंद्र ने काकड़ा गांव की यश स्पोर्ट्स एकेडमी में महिलाओं के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। बड़ी संख्या में महिलाओं और बालिकाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

उद्घाटन 80 वर्ष की वृद्ध महिला राजबाला और रामभतेरी ने किया। महिलाओं की कबड्डी में रसूलपुर गांव प्रथम, सोरम की टीम द्वितीय स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ में अविका, शिखा व इशिका ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। 3000 मीटर में नव्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नेहरू युवा केंद्र से लेखाकार एवं कार्यक्रम सहायक हरि प्रकाश ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। सभी खेलों में लड़कियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। यश स्पोर्ट्स एकेडमी के संस्थापक नवीन चौधरी तथा सोरम से राज्य कबड्डी संघ के सचिव मास्टर रामपाल ने कार्यक्रम का संचालन किया गया। इस मौके पर विपिन, योगेश, मोहित बालियान, शेर सिंह, नरेंद्र बालियान, यतेंद्र बालियान, दीपक बालियान, सुनील और पुष्पेंद्र इत्यादि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें