फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: लेडीज क्लब की महिलाओं ने वीरांगनाओं के योगदान की दिखाई झलक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी स्थित लेडीज क्लब में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिलाओं ने वीरांगनाओं की वेशभूषा धारण कर गीत नृत्य और नाटक मंचन कर वीरांगनाओं के योगदान की झलक दिखाई।
विज्ञापन

क्लब की अध्यक्ष रीना अग्रवाल ने भारत माता का स्वरूप धारण कर आजादी की गाथा की कहानी सुनाई। नीरूपमा गोयल ने सोफिया के हौसले को अपनी प्रस्तुति के माध्यम से दिखाया। महिलाओं ने झांसी की रानी, झलकारी बाई, कैप्टन लक्ष्मी सहगल, दुर्गा भाभी के हौसले और साहस पर नाट्य प्रस्तुति दी। देश भक्ति गीत और नृत्य प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने लेडीज क्लब की महिलाओं की प्रस्तुतियों और देश प्रेम भावना की सराहना की। सचिव डॉ. रिंकू गोयल ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कोषाध्यक्ष मोनिका गोयल, मीनाक्षी मित्तल, समाजसेवी बीना शर्मा, डॉ. ललिता माहेश्वरी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें