फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की रैली से लौट रही दो महिलाओं कार ने कुचला

Fri, 27 May 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : Road accident
विज्ञापन
मंसूरपुर में एनएच-58 पर रैली से लौट रही दो महिलाओं की सड़क पार करते समय कार की टक्कर लगने से मौके पर ही मौत हो गई। महिलाओं की मौत से पुलिस में हड़कंप मच गया। महिलाओं की मौत खबर मिलते ही भाजपा विधायक कपिलदेव अग्रवाल व पूर्व विधायक अशोक कंसल सहित जिले के  भाजपा नेता घटनास्थल पर पहुंचे। उधर, मेरठ के विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल भी मंसूरपुर पहुंच गए।
विज्ञापन


मेरठ से एक टूरिस्ट बस से करीब 40-45 महिलाएं व पुरुष सहारनपुर में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल होने के लिए गए थे। देर रात को सभी मेरठ के लिए लौट रहे थे। रात के करीब 10.30 बजे मंसूरपुर क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर हल्दीराम रेस्टोरेंट के पास इन लोगों ने बस को रुकवा लिया। बस से सभी सवारियां उतरकर इधर-उधर टहलने तथा खाने के लिए सामान खरीदने लगे।

इसी दौरान मेरठ की पीएल शर्मा रोड, बेगमबाग निवासी 60 वर्षीय कुसुम गोस्वामी पत्नी जयप्रकाश गोस्वामी उसके साथ मोटर बागवाली गली, बेगमबाग, मेरठ की रहने वाली 55 वर्षीय श्यामबाला सड़क पार कर रही थी। तभी मुजफ्फरनगर की ओर से तेजी से आ रही आई-20 कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


रैली की महिलाओं की मौत से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को अपने कब्जे में ले लिया। हादसे की खबर लगने पर भाजपाइयों में शोक की लहर दौड़ गई।

खबर मिलने पर मुजफ्फरनगर सदर सीट से विधायक कपिलदेव अग्रवाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल व मेरठ के विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल कार्यकर्ताओं के साथ मंसूरपुर में घटनास्थल पर पहुंचे। भाजपाइयों ने कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आश्वासन देकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस की घेराबंदी कार सवार लोग अपनी आई-20 कार को खतौली क्षेत्र में छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें