फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात में महिलाओं से बदसलूकी, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। रोहाना मिल स्थित बेंक्वेट हॉल में शादी-समारोह के दौरान कुछ युवकों ने बरात में घुसकर महिलाओं के साथ बदलसूकी की। हंगामा बढ़ने पर आरोपी गाड़ियां छोड़कर फरार हो गए, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने एकतरफा फैसलानामा लिखवाकर आरोपियों के वाहन छोड़ दिए।
विज्ञापन

छपार थाना क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी पाल्ले राम ने पुलिस ऑफिस में शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके बेटे आशु की शादी गत शुक्रवार को थी। बरात रामपुर से रोहाना मिल के पास स्थित बेंक्वेट हॉल में गई थी। आरोप है कि देर रात बरात चढ़त के दौरान गांव रामपुर व बामनहेड़ी निवासी कुछ दबंग बीच में घुस गए और महिलाओं के साथ बदसलूकी करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने बरातियों के साथ गाली-गलौच करते हुए जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। हंगामा बढ़ने पर आरोपी अपने वाहन मौके पर ही छोड़कर चले गए, जिन्हें बरातियों ने रोहाना चौकी पुलिस को सौंप दिया। आरोप है कि पुलिस ने बिना पीड़ित पक्ष को जानकारी दिए एकतरफा फैसलानामा लिखवाते हुए कब्जे में ली गईं आरोपियों की गाड़ियां रिलीज कर दी हैं। पीड़ितों ने एसएसपी से मामले की जांच कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें