मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव में पहले दिन नामांकन पत्र जमा करने के लिए पहुंची तमाम महिला दावेदारों ने घूंघट की ओट में नामांकन पत्र जमा किए।
खंड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर में बुधवार को पहले दिन ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 9 काउंटर बनाकर नामांकन पत्र जमा किए गए। नामांकन पत्र जमा करने के लिए महिला दावेदार पति व परिवार वालों के साथ सज संवरकर नामांकन पत्र जमा करने पहुंचीं। घूंघट की ओट में महिलाओं ने नामांकन पत्र जमा किए। उनके बदले प्रस्तावक अथवा अन्य लाइन में लगे। नंबर आने पर महिलाओं ने नामांकन पत्र जमा किया। बीडीओ ने बताया कि नौ व दस अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 11 अप्रैल को नाम वापसी व चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।