- यात्रा में बालिकाओं ने दिखाए तलवार और दंड के करतब
- पांच सूत्री मांगों को लेकर एसडीएम को दिया ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से नारी जागरूकता शोभायात्रा निकाली गई। स्कूली बालिकाओं ने शिव चौक पर तलवार और दंड के करतब भी दिखाए। कलक्ट्रेट में पांच सूत्री मांगों को लेकर ट्रस्ट की अध्यक्ष ने एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा।
नगर पालिका कार्यालय से शुरु हुई नारी जागरूकता शोभायात्रा सबसे पहले शिव चौक पर पहुंची। यहां यात्रा में शामिल बालिकाओं ने तलवार और दंड के शानदार करतब का प्रदर्शन किया। इसके बाद शोभायात्रा सीधे कलक्ट्रेट पहुंची। एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। संस्था द्वारा प्रशिक्षित महिलाओं को स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता और उपकरण उपलब्ध कराए जाएं। प्रत्येक इंटर कॉलेज में बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने को जूडो कराटे का कैंप लगाया जाएं। अशिक्षित महिलाओं को शिक्षित करने के लिए केंद्र स्थापित किए जाए।
संस्था द्वारा किए जाने वाले लावारिस शवों के अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराए। इस मौके पर मंगलेश कुमार, राजू सैनी, साक्षी सैनी, रेखा राठी, भारती सैनी, प्रीति सैनी, ललिता चौधरी, प्रीति सैनी, ज्योति, कशिश सैनी, पारुल सैनी, मंजिल सैनी, पिंकी पाल, सरिता पाल, तनुप्रिया, नेहा पाल आदि मौजूद रहे।