फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी केवल परिवार की शक्ति नहीं, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : शाक्य

विज्ञापन
मेरठ रोड ​स्थित आईटीआई सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल 
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने कहा कि आज की नारी केवल परिवार की शक्ति नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की आधारशिला भी है। भारत की संस्कृति में नारी को सदैव सम्मान और गौरव का स्थान प्राप्त रहा है।
व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में सशक्त नारी–समृद्ध उत्तर प्रदेश थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि शाक्य ने कहा कि महिलाएं शिक्षा, विज्ञान, प्रशासन और उद्यमिता सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा से देश को नई दिशा दे रहीं हैं। कौशल विकास और शिक्षा के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर निरंतर कार्य करने की बात कही। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि जब महिलाएं शिक्षित और आत्मनिर्भर बनतीं हैं तो पूरा समाज और राष्ट्र मजबूत होता है, प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा, स्वरोजगार और कौशल विकास के लिए चलाई जा रही अनेक योजनाओं का जिक्र किया।
विज्ञापन

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, पूर्व विधायक सुशीला अग्रवाल, कविता सैनी, अंजलि चौधरी, अमिता चौधरी, ममता अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल तोमर, प्रधानाचार्य चंचल सक्सेना, मनीष तायल, अनु अग्रवाल मौजूद रहीं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें