मोरना। टेंपो में सवार महिला के साथ शराबी युवक द्वारा छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। विरोध करने पर युवक द्वारा गाली गलौज करने पर आरोपी के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव मोरना में भुवापुर मार्ग पर रजबहे की पटरी पर स्थित मार्केट के सामने उस समय हंगामा हो गया, जब टेंपो में सवार महिला के साथ एक शराबी युवक ने छेड़छाड़ कर दी। जिसके बाद आरोपी की धुनाई का वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडियो के बाद मोरना चौकी पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों में फैसला हो गया था। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चौकी से चंद कदम की दूरी पर घटी घटना को लेकर अचानक एक्टिव मोड़ पर आई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
घटना के चर्चाओं में आने के बाद पीड़ित ने भी अपनी बयान को बदलते हुए छेड़छाड़ की घटना से इनकार करते हुए आरोपी का बचाव करने का प्रयास किया। जहाँ वायरल वीडियो में एक महिला व दो युवक गुत्थमगुत्था हो रहे हैं तथा आरोपी को पुलिस चौकी की ओर धकेल रहे हैं। घटना के चर्चाओं में आने के बाद पुलिस एक्शन मोड़ पर आई तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज राय ने बताया कि मोरना में छेड़छाड़ आदि का मामला प्रकाश में आया था आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी