फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: ढाबे पर महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर पति को दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर घटना हुई है। आरोपी ने दिल्ली से हरिद्वार गंगा स्नान के लिए जा रही एक महिला के साथ ढाबे पर छेड़छाड़ और अभद्रता की। पति ने विरोध जताया तो आरोपी धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन


दिल्ली निवासी एक महिला ने रात में अपने पति और बच्चे के साथ टैक्सी से हरिद्वार जा रही थीं। रास्ते में एनएच-58 स्थित बागोवाली कट के पास एक ढाबे पर खाना खाने के लिए रुकी थीं।

आरोप है कि खाना खाने के बाद जब वह अपनी गाड़ी में बैठने लगीं, तभी पास में खड़ी एक कार में सवार युवक ने उनकी ओर अश्लील इशारे किए और मोबाइल नंबर मांगने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने महिला के साथ अभद्रता की और गालियां दीं।
विज्ञापन

पीड़िता ने आरोप लगाया कि जाते समय आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़िता की तहरीर पर नई मंडी कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ मंडी राजू कुमार साव ने बताया कि आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें