फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मोहल्ला रामपुरी में रविवार सुबह महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुराल पक्ष ने महिला द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या किए जाने की जानकारी दी। वहीं, महिला के शव व गर्दन पर निशान देख परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया है। महिला के भाई अंकुर ने घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बहेड़ी निवासी अलका (28) की शादी करीब छह साल पूर्व मोहल्ला रामपुरी निवासी युवक से हुई थी। महिला के चचेरे भाई रूपचंद का कहना है कि रविवार सुबह पति ने उन्हें कॉल कर बताया कि अलका ने सल्फास खा लिया है, जिसके चलते उसकी मौत हो गई है। महिला की मौत की सूचना पर परिजन रामपुरी पहुंचे तो उसके शव और गर्दन पर चोट के निशान दिखाई दिए। इस पर परिजनों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना देकर महिला की हत्या की सूचना दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। महिला के भाई अंकुर ने हत्या की आशंका जताते हुए आरोपी पति व अन्य ससुराल पक्ष के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें