सड़क हादसे में महिला की मौत, पति घायल
मुजफ्फरनगर। बुधवार शाम को वहलना चौक पर हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल हो गया। बाइक फिसलने के कारण यह हादसा हुआ। पीछे से आए कैंटर ने सड़क पर गिरी महिला को कुचल दिया। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया है।
रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव फुलत निवासी अमीर आजम की ससुराल यहां शहर के खालापार में है। बुधवार को अमीर आजम अपनी पत्नी शहाना उर्फ मुन्नी(42) को लेकर ससुराल आया था। शाम को दोनों बाइक द्वारा खालापार से फुलत गांव जा रहे थे। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत वहलना चौक पर पहुंचे तो अचानक बाइक फिसल गया, जिस कारण शहाना उर्फ मुन्नी सड़क पर गिरी और उसका पति अमीर आजम दूसरी साइड गिरा। इसी दौरान पीछे से आ रहे कैंटर ने सड़क पर गिरी शहाना को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कैंटर को छोड़ कर भाग गया। सूचना पर सिविल लाइन पुलिस ने मौके जाकर महिला के शव के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी को भेजा तथा घायल उसके पति को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। कैंटर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। देर रात तक हादसे की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी।