फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के दौरान महिला की मौत, हंगामा-मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नगर के रुड़की रोड़ मेट्रो अस्पताल में चिकित्सकों की लापरवाही से प्रसव के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला के परिजनों ने घटना का पता चलने पर हंगामा किया। पुलिस मौके पर पहुंची और मामला संभाला। डाक्टर, अस्पताल मालिक व स्टाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली के गांव पचेंडा खुर्द निवासी रोहित ने मुकदमा दर्ज कराया कि 18 मार्च की सुबह लगभग दस बजे उन्होंने अपनी पत्नी पूनम (25) को प्रसव के चलते पेट दर्द होने पर रुड़की रोड़ स्थित मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां मौजूद डाक्टर त्यागी ने उन्हें बताया कि बच्चा आपरेशन से हो सकता है, तत्काल आपरेशन जरूरी है। डाक्टर की बात पर विश्वास कर रोहित ने अपने साले सर्वेश से बातचीत की और इसके बाद आपरेशन करने की इजाजत दे दी।
शाम लगभग चार बजे डाक्टर ने पूछने पर बच्चे व पत्नी को स्वस्थ बताया। लेकिन दिखाने से मना कर दिया। शक के चलते उन्होंने अंदर जाकर देखा तो वहां पर पत्नी को मृत व बच्चे को मशीन में रखा पाया। रोहित का आरोप है कि उनकी पत्नी की मौत डाक्टर त्यागी व स्टाफ की लापरवाही से हुई है। बताया गया कि महिला की मौत के बाद परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। तब सूचना पाकर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना सिविल लाइन प्रभारी बिजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि डाक्टर वसीम त्यागी, स्टाफ व अस्पताल मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें