फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर/रोहाना। रोहाना रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पार कर रही महिला ट्रेन की चपेट में आकर जान गंवा बैठी। महिला शुक्रवार सुबह कोहरे के चलते ट्रेन को नहीं देख पाइ और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बहेड़ी निवासी मुन्नी (45) पत्नी तसव्वर अंसारी शुक्रवार सुबह करीब छह बजे खेतों पर पशुओं का चारा लेने जा रही थी। रोहाना स्टेशन पर वह रेलवे ट्रैक पार करने लगी। इसी दौरान सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन वहां आ पहुंची। कोहरे के चलते महिला ट्रेन देख नहीं पाई और उसकी चपेट में आकर महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शव की शिनाख्त मुन्नी निवासी बहेड़ी के रूप में हुई। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया गया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें