फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: नील गाय से टकराई कार, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बिलासपुर चौराहे के पास देर रात सड़क पार कर रही नील गाय से एक कार टकरा गई। हादसे में सहारनपुर की अली की मंडी निवासी महिला (38) शबाना घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

महिला का पति इसरार मुरादाबाद में एक फैक्टरी में सुपरवाइजर है। महिला व उनका पति अपनी बेटी अनम व आफरीन के साथ कार में मेरठ से होते हुए सहारनपुर जा रहे थे। कार काे इसरार चला रहे थे। रात में मुजफ्फरनगर में दौड़कर सड़क पार कर रही नील गाय से उनकी कार टकरा गई। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई और हादसे में महिला घायल हो गई। महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां महिला की मौत हो गई। परिजन शव ले गए। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने बताया कि घटना के बारे में सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें