आग में झुलसी महिला की उपचार के दौरान मौत
खतौली। महिला ने अपने शरीर के ऊपर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली थी। महिला आग में गंभीर रूप से झुलस गई थी। महिला का मेरठ के एक हॉस्पिटल में उपचार चल रहा था। बुधवार की रात को उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। मायके वालों ने कोई पुलिस कार्रवाई नहीं की और शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।
क्षेत्र के एक गांव में पांच दिन पूर्व बच्चे को पीटने को लेकर ससुरावालों ने महिला को डांट दिया था। इसी बात से नाराज होकर महिला ने अपने ऊपर केरोसिन छिड़ककर कर आग लगा ली थी। ससुराल वालों ने बमुश्किल आग को बुझाया था, लेकिन तब तक महिला गंभीर रूप से झुलस गई थी। ससुरालवालों ने इसकी सूचना पुलिस को भी नहीं दी थी। महिला का मेरठ के हास्पिटल में उपचार चल रहा था। बुधवार की रात उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना भी पुलिस को नहीं दी गई। मायके वालों ने भी कोई पुलिस कार्रवाई नहीं की। बृहस्पतिवार को महिला के शव को गमगीन माहौल में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।